खबर फिली – शाहरुख खान ने सरेआम सुना दिया था सलमान खान की खुली जिप का किस्सा, शर्मसार हो गए थे भाईजान – #iNA @INA

शाहरुख खान और सलमान खान एक-दूसरे के कई राज जानते हैं. ऐसा इसलिए भी कहा जा सकता है क्योंकि जब-जब ये दोनों सुपरस्टार एक साथ एक मंच पर नजर आते हैं, तो दोनों एक-दूसरे की पोल खोलते हुए दिखाई देते हैं. सलमान-शाहरुख के बीच सालों पुरानी दोस्ती है. दोनों की दोस्ती में कुछ सालों पहले थोड़ी खटास भी आई थी, लेकिन वक्त के साथ-साथ वो खटास खत्म हो गई और दोनों जिगरी दोस्त फिर से एक हो गए. एक बार शाहरुख ने सलमान की खुली जिप का किस्सा सभी को सुनाया था.

दरअसल सोशल मीडिया पर शाहरुख-सलमान की एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है. इस वीडियो में शाहरुख सभी के सामने सलमान की पोल खुलते हुए नजर आते हैं. आखिर में सलमान के पास कोई चारा नहीं बचता और वो अपने डर के बारे में बात करते हैं. ये वायरल क्लिप पुरानी है. शाहरुख और सलमान एक ही मंच पर साथ नजर आ रहे हैं. शाहरुख कहते हैं, “अभी मैंने देश के ही नहीं, दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार के साथ काम किया है.”

शाहरुख खान ने खोली सलमान की पोल

शाहरुख अपनी बात को पूरा करते हुए कहते हैं, “मैं ज्यादा बोलूंगा नहीं, न मैं बताऊंगा वो कौन हैं…ऐसा ही कि मैं बताना नहीं चाहता हूं कि कौन है वो? ( इस दौरान शाहरुख बार-बार पास खड़े सलमान खान की ओर इशारा करते हैं.) मैं शूटिंग कर रहा था न सीन के अंदर, तो उसकी भी जिप खुली हुई थी.” शाहरुख की ये बात सुनकर सलमान के पास मुस्कुराने के अलावा कोई चारा नहीं बचता फिर वो खुद ही सबको अपने डर के बारे में बता देते हैं.

View this post on Instagram

A post shared by SALMAN KHAN FAN PAGE (@kakalidutta1092)

बचपन से जिप खुले रह जाने का डर – सलमान खान

सलमान कहते हैं, “इतना बड़ा फियर रहा है मेरा हमेशा से…जहां पर भी मैं जाता था बचपन से पहले मैं चैक करता था कि सब बराबर है.” इसपर शाहरुख खान कहते हैं कि बड़े-बड़े शहरों में छोटी-छोटी जिपे खुलती रहती हैं. दोनों सुपरस्टार की ये बातें सुनने के बाद सामने मौजूद ऑडियंस खूब हंसती हुई नजर आती है.


Source link

Back to top button