Sport : बल्लेबाजों को छोड़िए, बॉलर्स की करते हैं बात…, IPL 2026 में इन 5 गेंदबाजों ने सबसे बेहतरीन औसत से मचाया धमाल #INA

IPL 2026 Best Bowling Average: इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों के छक्के-चौके और उनकी तूफानी पारियां खूब सुर्खियां बटोरती हैं, लेकिन इस चमक-दमक के बीच गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन कहीं दब जाता है. आईपीएल 2026 के सीजन भी यह सिलसिला जारी है. हेनरिक क्लासेन, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसम, प्रियांश आर्य और पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाज खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं, लेकिन बॉलर्स को चर्चा में उतनी जगह नहीं मिल रही है. तो चलिए इस ऑर्टिकल में आईपीएल 2026 में सबसे बेहतरीन औसत से गेंदबाजी करने वाले टॉप-5 बॉलर्स के बारे में जानते हैं.
नंबर-1 पर हैं जेसन होल्डर
आईपीएल 2026 में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी औसत के मामले में पहले नंबर पर गुजरात टाइटंस के स्टार ऑलराउंडर जेसन होल्डर का नाम आता है. उन्होंने 6 मैचों में 22.2 ओवर गेंदबाजी करते हुए कुल 13 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. इस दौरान उनकी गेंदबाजी औसत 10.92 रहा, जो इस लिस्ट में उन्हें नंबर-1 पर रखा है.
नंबर-2 पर है कार्बिन बॉश
मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर कार्बिन बॉश आईपीएल 2026 में सबसे बेहतरीन औसत से गेंदबाजी करने वाले बॉलर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. बॉश ने इस सीजन 3 मैचों में कुल 9.1 ओवर गेंदबाजी की है, जिसमें उन्हें 7 विकेट मिली है. इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 12.14 रहा, जो काफी प्रभावशाली माना जाता है.
नंबर-3 पर हैं मोहसिन खान
लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहसिन खान आईपीएल 2026 में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी औसत के मामले में तीसरे नंबर पर आते हैं. उन्होंने 5 मैचों में 20 ओवर गेंदबाजी करते हुए कुल 10 विकेट अपने नाम किए हैं. मोहसिन खान का गेंदबाजी औसत 14.90 का रहा है, जो अच्छा माना जा सकता है.
नंबर-4 पर हैं भुवनेश्वर कुमार
भुवनेश्वर कुमार आईपीएल 2026 में काफी खतरनाक नजर आ रहे हैं. वो इस सीजन अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में टॉप पर हैं और पर्पल कैप उनके सिर सजी है. हालांकि पर्पल कैच के दावेदार हर मैच में बदल रहे हैं, लेकिन भुवी जिस शानदार फॉर्म में है वो आईपीएल 2026 में पर्पल कैप को अपने नाम कर सकते हैं. इस सीजन सबसे बेहतरीन गेंदबाजी औसत के मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार चौथे नंबर पर हैं. उनका गेंदबाजी औसत 15.29 का रहा है.
नंबर-5 पर हैं अश्विनी कुमार
IPL 2026 में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी औसत के मामले में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार पांचवे नंबर पर हैं. अश्विनी को सिर्फ 3 मैचों में खेलने का मौका है. इस दौरान उन्होंने 10 ओवर गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट हासिल किए हैं. उनका गेंदबाजी औसत 17.00 का रहा है जो एक अच्छे प्रदर्शन को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस को मिली बड़ा सजा, हार के बाद भी लगा लाखों का चूना
बल्लेबाजों को छोड़िए, बॉलर्स की करते हैं बात…, IPL 2026 में इन 5 गेंदबाजों ने सबसे बेहतरीन औसत से मचाया धमाल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









