खबर शहर , आगरा एमएलसी चुनाव: 12वें प्रत्याशी की गिनती से आकाश को जीत, कोटा पूरा किए बिना मानवेंद्र बने विजेता – INA

विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव की मतगणना में इस बार कोटा हासिल करने के लिए प्रत्याशियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। पहली बार ऐसा हुआ जब जीत का तय कोटा पाने के लिए दूसरी वरीयता के मतों की गिनती अंतिम प्रत्याशी तक जा पहुंची। शिक्षक निर्वाचन में फैसला 12वें प्रत्याशी के मतों की दूसरी वरीयता की गिनती से हुआ। वहीं, स्नातक निर्वाचन में सभी प्रत्याशियों के दूसरी वरीयता के मतों की गिनती के बाद भी किसी को आधे से ज्यादा मत नहीं मिले। ऐसे में नियमानुसार सबसे ज्यादा मत पाने वाले डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह को विजयी घोषित किया गया।



 


Credit By Amar Ujala

Back to top button