खबर शहर , आगरा: ढाबे में धमाके के साथ लगी आग, मची अफरातफरी; सिलिंडर में ब्लास्ट होने की आशंका – INA

आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 16 स्थित भावना क्लार्क्स इन होटल के पास खाली पड़े प्लॉट में चल रहे एक ढाबे में मंगलवार रात 1:30 बजे भीषण आग लग गई। धमाका होने से आसपास के लोग दहल गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर तीन दमकल और थाना सिकंदरा की फोर्स पहुंच गई। 


डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि जिस समय आग लगी उस समय ढाबे में कोई मौजूद नहीं था। देर रात आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे थे। आग से ढाबे के बाहर फास्ट फूड विक्रेताओं के ठेले जल गए। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। धमाका सिलेंडर में होने की आशंका है। जांच की जा रही है।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button