खबर शहर , कातिल बेटा: खून से सनी मां को तड़पते हुए देखता रहा, मौत के बाद लाश के पास बैठ गया…ऐसी हरकत पर नहीं होगा यकीन – INA

मैनपुरी के भोगांव में आरोपी ने पहले तो बेरहमी से मां की ईंट से कूंच कर हत्या कर दी। जब काफी देर तड़पने के बाद मां का शरीर शांत हो गया तो आरोपी पुत्र वहीं बैठ गया और खूब रोया। इस दौरान जीटी रोड पर कुछ राहगीर रुक गए और आसपास के लोगों से घटना की वजह पूछने लगे। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त ईंट बरामद की है।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala







