Sport : IPL 2026: लगातार दूसरी हार के बाद क्या बोले CSK के कप्तान रुतुराज, बहानेबाजी करते हुए इस खिलाड़ी बताया दोषी? #INA

IPL 2026 : चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स (CSK vs PBKS) के बीच शुक्रवार को आईपीएल 2026 का 7वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में पंजाब के हाथों चेन्नई को 5 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. ये सीएसके की टूर्नामेंट में लगाता दूसरी हार है और वो 2 मैचों में 2 हार के साथ प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे यानी के 10वें स्थान पर है तो वहीं, पंजाब की टीम 2 मैचों में 2 जीत के साथ प्वाइंट टेबल में टॉप पर 4 अंकों के साथ बनी हुई है.
पंजाब किंग्स से मिली करारी हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने किसे इस हार का दोषी बताया है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
पंजाब से हार के बाद क्या बोले रुतुराज गायकवाड़
सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने इस हार के बाद कहा कि, ‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगा कि यह सच में एक बहुत अच्छा स्कोर था. विकेट तेज गेंदबाज़ों के लिए बेहतर था, लेकिन मुझे लगा कि स्पिनरों के लिए यह थोड़ा ग्रिप वाला था, बल्ले पर अच्छी तरह से नहीं आ रहा था. स्लोअर्स बॉल भी ग्रिप वाली थीं. मुझे लगा कि यह सच में एक अच्छा स्कोर था’.
गायकवाड़ ने इस स्पिनर को ठहराया दोषी
गायकवा़ ने इम्पैक्ट सब के तौर पर इस्तेमाल किए गए राहुल चाहर के बारे में कहा कि, ‘हां, हमें लगा कि हमारे पास तीन सीमर थे और ज़ाहिर है कि हमारे पास दो अच्छे रिस्टस्पिनर एक साथ बॉलिंग कर रहे थे, खासकर पावरप्ले के बाद बीच में. हमें लगा कि इससे मदद मिलेगी. उन दोनों के लिए थोड़ा खराब दिन था, इसलिए मुझे लगता है कि इसी वजह से हमें नुकसान हुआ’.
Ruturaj Gaikwad dismissed for 28 in 22 balls. pic.twitter.com/FUzlAhMVhl
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 3, 2026
रुतुराज ने बॉलिंग में सुधार की बोली बात
उन्होंने आगे कहा कि, ‘खैर, मुझे लगता है, कभी-कभी हमने सच में बहुत अच्छा परफॉर्म किया. कभी-कभी हम सही समय पर परफॉर्म नहीं कर पाए. मैं कहूंगा. जब ओवर सच में बहुत अच्छा जा रहा था, तो हमने वह छक्का या एक बाउंड्री किसी भी तरह से दे दी. तो मुझे लगता है कि प्रेशर सच में नहीं था. एक पॉइंट ऐसा था जब यह 11 रन प्रति ओवर हो गया और फिर शायद वहां से कुछ अच्छे ओवर हुए. यह 12 और 13 रन तक चढ़ जाता. इसी तरह आप मोमेंटम पाते हैं. तो मुझे लगता है कि हमें बीच में वह मोमेंटम नहीं मिला. यह निश्चित रूप से एक मुश्किल मैच है’.
गायकवाड़ ने की आयुष म्हात्रे की तारीफ
गायकवाड़ आगे कहते हैं कि, ‘लेकिन मैच में हमारे लिए बहुत सारी पॉजिटिव बातें हैं. बैटिंग बहुत अच्छी रही. आयुष ने शानदार बैटिंग की. उसे सीजन में आगे बढ़ने के लिए वह कॉन्फिडेंस चाहिए और निश्चित रूप से शिवम ने बहुत अच्छी बैटिंग की. तो हां, बैटिंग के हिसाब से हमें अच्छा कॉन्फिडेंस था. बॉलिंग निश्चित रूप से बहुत सुधार करने की जरूरत है. मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं. आयुष बहुत अच्छा कर रहा था’.
इस मुकाबले में सीएसके ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए थे. वहीं पंजाब किंग्स ने 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 210 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया और 5 विकेट से जीत लिया. इस मैच में 11 बॉल में 39 रन बनाने वाले प्रियांश आर्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
ये भी पढ़ें : CSK vs PBKS मैच का क्या रहा टर्निंग प्वाइंट, जिसके चलते पंजाब के खिलाफ चेन्नई के हाथों से फिसली जीत
ये भी पढ़ें : ‘कुछ तो सम्मान दो, नहीं तो मैं चला…’ वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर का कई सालों बाद छलका दर्द, जानिए भावुक होकर क्या कहा?
IPL 2026: लगातार दूसरी हार के बाद क्या बोले CSK के कप्तान रुतुराज, बहानेबाजी करते हुए इस खिलाड़ी बताया दोषी?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









