खबर शहर , खैर उपचुनाव: नामांकन पत्रों की आज हो सकेगी वापसी, 13 नवंबर को होगा मतदान – INA

अलीगढ़ के खैर विधानसभा में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया में 30 अक्तूबर को नामांकन वापसी का अंतिम दिन होगा। दोपहर बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। 

18 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक नामांकन प्रक्रिया रही है। 28 अक्तूबर को चुनाव मैदान में उतरे छह प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिसमें से एक प्रत्याशी का नामांकन पत्र जांच में अधूरा पाए जाने पर निरस्त कर दिया गया है। अब चुनाव मैदान में पांच प्रत्याशी आमने-सामने हैं। अगर कोई प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लेता है तो उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 

जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी. ने बताया कि 30 अक्तूबर तक नाम वापसी हो सकेगी। दोपहर बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आंवटित होंगे। 12 नवंबर को धनीपुर मंडी से पोलिंग पार्टियां बूथों पर रवाना होंगी और 13 नवंबर को मतदान होगा। जबकि 23 नवंबर को धनीपुर मंडी में सुबह आठ बजे से समाप्ति तक मतगणना होगी। 

ये हैं चुनावी मैदान

  1. पहल सिंह, बहुजन समाज पार्टी
  2. सुरेंद्र दिलेर, भारतीय जनता पार्टी
  3. चारू कैन, समाजवादी पार्टी
  4. नितिन कुमार चोटेल, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम )
  5. भूपेंद्र कुमार धनगर, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी 

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button