खबर शहर , जानलेवा लापरवाही: 10 फीट गहरे खुले नाले में गिरे बाइक सवार, दुकानदारों ने बचाई जान; हादसे से मचा हड़कंप – INA

आगरा के रामनगर पुलिया पर 10 फीट से गहरे खुले पड़े नाले में बाउंड्री न होने से बाइक सवार दो युवक गिर गए। शाहगंज-बोदला रोड के सबसे व्यस्त चौराहे पर रामनगर पुलिया की ओर मुड़ते समय यह हादसा हुआ। क्षेत्रीय दुकानदारों ने उन्हें तुरंत बाहर निकाल लिया। कचरे और सिल्ट भरे नाले में दोनों फंस गए थे।

क्षेत्रीय पार्षद रेखा भास्कर ने नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य से मिलकर नाला ढकवाने और बाउंड्री बनवाने की मांग की है। सुभाष बाजार, फ्रीगंज, केदार नगर, सिकंदरा के बाद अब रामनगर पुलिया में घटना होने से लोगों में आक्रोश है।

नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग के इंजीनियरों से रामनगर पुलिया नाले की बाउंड्री बनवाने और प्री-कास्ट स्लैब से ढकवाने के निर्देश दिए ताकि किसी अन्य की जान खतरे में न पड़े। 


Credit By Amar Ujala

Back to top button