खबर शहर , ट्रेन में बेवजह चेन खींचना पड़ा भारी: 153 यात्रियों पर कार्रवाई, 11,285 रुपये जुर्माना वसूला – INA

आगरा रेल मंडल ने सितंबर में बिना वजह अलार्म चेन खींचने वाले 153 लोगों पर कार्रवाई की और उनसे 11,285 रुपये जुर्माना वसूला।जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि कैंट स्टेशन पर 37, आगरा फोर्ट पर तीन, मथुरा जंक्शन पर 91 और धौलपुर स्टेशन पर सात लोगों पर कार्रवाई की गई।