खबर शहर , पति की हैवानियत: पत्नी को तेजाब से झुलसाया, बोला- अब रोज ऐसा ही करूंगा…पीड़िता ने बताई ये वजह – INA

आगरा के थाना अछनेरा के गुलाब नगर में पति ने मंगलवार को सबमर्सिबल चलाने के विवाद में पत्नी पर तेजाब डाल दिया। महिला झुलस गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने पत्नी की तहरीर ले ली है। हालांकि देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुलिस का कहना है कि पत्नी पति से अलग रह रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

थाना अछनेरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गुलाब नगर निवासी इकबाल भोजन बनाने में प्रयुक्त होने वाले मसालों की बिक्री करते हैं। उनका पत्नी सन्नो से विवाद है। शादी को 16 साल से अधिक हो चुके हैं। 4 बच्चे हैं। पत्नी घर में ही पहली मंजिल पर अलग रहने लगी। बच्चे पिता के साथ ही रहते हैं।

 


इस वजह से हुआ था झगड़ा
बुधवार दोपहर 12 बजे दोनों में विवाद हुआ था। इकबाल ने घर की सबमर्सिबल पंप पर ताला लगा रखा था। पत्नी ने उसे तोड़ दिया। इसके बाद पंप चालू कर दी। इस पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि वह बोतल में तेजाब ले आया। सन्नो के ऊपर डाल दिया। हाथ, सीने और गर्दन पर गिरने से वह झुलस गईं। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए। उसे अस्पताल लेकर गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। सन्नो ने पति के खिलाफ तहरीर दी है।

ये भी पढ़ें –  UP: यूपी पुलिस का सिपाही बना दूल्हा, वरमाला के बाद की ऐसी हरकत…बिना दुल्हन के लौटी बरात
 


थाने पहुंच गया पति
उधर, घटना के कुछ देर बाद ही इकबाल थाना अछनेरा पहुंचा। उसने बताया कि पत्नी ने विवाद किया है। मारपीट की तहरीर दी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिय। उससे पूछताछ की। उसने बताया कि पत्नी का एक मित्र बेकरी चलाता है। वह उनके सबमर्सिबल पंप से पानी भरता है। इस कारण वह ताला लगाकर रखते हैं, जिसे पत्नी ने तोड़ दिया और झगड़ा करने लगी। पूर्व में पत्नी ने उनका एक मकान भी बेच दिया था।
 


Credit By Amar Ujala

Back to top button