Sport : वैभव सूर्यवंशी VS अभिषेक शर्मा, किसने लगाए हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के? जानिए कौन है रेस में आगे #INA

Vaibhav Sooryavanshi VS Abhishek Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. इस सीजन छक्के-चौकों की जमकर बारिश हो रही है. लगभग हर मैच में ही 200 प्लस का स्कोर बन रहा है. मगर, क्या आपको मालूम है कि इस सीजन अब तक किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं. तो आइए जानते हैं कि राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी या फिर सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा… कौन इस रेस में सबसे आगे है…
रजत पाटीदार पांचवें स्थान पर काबिज
IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार का नाम आता है. पाटीदार ने इस सीजन अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसकी 11 पारियों में उन्होंने 31 छक्के लगाए हैं और उनके बल्ले से 18 चौके भी निकले हैं. पाटीदार ने इस सीजन 33.70 के औसत और 192.57 की स्ट्राइक रेट से अपनी टीम के लिए 337 रन बनाए हैं.
प्रियांश आर्या चौथे नंबर पर मौजूद
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर प्रियांश आर्या का नाम आता है. प्रियांश ने इस सीजन अब तक 32 छक्के लगाए हैं और 27 चौके जड़े हैं. इसके अलावा PBKS के इस खिलाड़ी ने इस सीजन अब तक 11 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 11 पारियों में उन्होंने 216.66 की स्ट्राइक रेट और 33.09 के औसत से 364 रन बनाए हैं.
रयान रिकेल्टन नंबर-3 पर हैं मौजूद
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रयान रिकेल्टन का नाम तीसरे स्थान पर है. रिकेल्टन ने इस सीजन 37 छक्के लगाए हैं और उनके बल्ले से 29 चौके भी निकले हैं. इस दौरान उन्होंने 10 मैच की 10 पारियों में 190.26 की स्ट्राइक रेट और 47.78 के औसत से 430 रन बनाए हैं.
अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर हैं काबिज
IPL 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा का नाम दूसरे नंबर पर आते है. अभिषेक ने इस सीजन अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसकी 12 पारियों में उन्होंने 37 छक्के जड़े हैं. साथ ही उन्होंने 43 चौके लगाए हैं. SRH ओपनर ने 43.73 के औसत और 209.13 की स्ट्राइक रेट से 481 रन बनाए हैं.
वैभव सूर्यवंशी हैं रेस में सबसे आगे
IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की रेस में सबसे आगे वैभव सूर्यवंशी हैं. 15 साल के वैभव ने इस सीजन अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसकी 11 पारियों में उन्होंने 40 छक्के लगाए हैं. इस दौरान उन्होंने 40 के औसत और 236.56 की स्ट्राइक रेट से 440 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से एक शतक और 2 अर्धशतक भी निकले हैं. इतना ही नहीं वैभव के नाम एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी है.
IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
| रैंक | खिलाड़ी | टीम | मैच | पारी | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | छक्के | चौके |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | वैभव सूर्यवंशी | राजस्थान रॉयल्स | 11 | 11 | 440 | 40.00 | 236.56 | 40 | 40 |
| 2 | अभिषेक शर्मा | सनराइजर्स हैदराबाद | 12 | 12 | 481 | 43.73 | 209.13 | 37 | 43 |
| 3 | रयान रिकेल्टन | मुंबई इंडियंस | 10 | 10 | 430 | 47.78 | 190.26 | 37 | 29 |
| 4 | प्रियांश आर्या | पंजाब किंग्स | 11 | 11 | 364 | 33.09 | 216.66 | 32 | 27 |
| 5 | रजत पाटीदार | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 12 | 11 | 337 | 33.70 | 192.57 | 31 | 18 |
ये भी पढ़ें: IND vs IRE: आयरलैंड दौरे पर इन 3 खिलाड़ियों का डेब्यू, खतरे में सचिन तेंदुलकर का अनोखा रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी VS अभिषेक शर्मा, किसने लगाए हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के? जानिए कौन है रेस में आगे
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









