खबर शहर , पिता ने बेटी को बेरहमी से मार डाला: शव देख फूट-फूटकर रोने लगी मां, बिलखते हुए बोलीं- कहां गई तू,वापस आ जा – INA

पिता बेटी के प्रेम संबंध से नाराज होकर हैवान बन गया। अपने ही हाथों से गला दबाकर बेटी को मार डाला। हत्या के बाद थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को जानकारी दी तो वे भी सन्न रह गए। घर लौटी मां ने बेड पर बेटी का शव पड़ा देखा तो फूट-फूटकर रोने लगीं। कुछ ही देर में बेसुध होकर गिर पड़ीं। पड़ोस की महिलाओं ने उन्हें संभाला। होश में आने पर रोते हुए एक ही बात बोल रही थीं…बेटी तू कहां चली गई, वापस आ जा। मैं बाहर क्यों गई जो बेटी की जान चली गई।



Credit By Amar Ujala

Back to top button