खबर शहर , मुरादाबाद में दोहरा हत्याकांड: कटघर में महिला और सात साल के बच्चे की लाश मिलीं, पहचान मिटाने को चेहरा जलाया – INA

Table of Contents
मुरादाबाद के कटघर के कल्याणपुर में रामगंगा किनारे एक महिला की सिर कटी लाश मिली है। शव करीब 8 से 10 दिन पुराना लग रहा है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। क्षेत्र में सर्च आपरेशन चलाया तो रामगंगा नदी में सात साल के एक बच्चे का शव मिला।
पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह का कहना है कि महिला और बच्चे की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों के शव अलग-लग मिले हैं।



