Sport : RCB vs CSK: विराट कोहली ने तोड़ा रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड, मात्र 28 रनों की पारी खेलकर बने नंबर 1 बल्लेबाज #INA

RCB vs CSK : आईपीएल 2026 का 11वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए विराट कोहली आए. विराट कोहली ने इस मैच में मात्र 28 रनों की पारी खेली और इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. ये रिकॉर्ड कौन सा है, आइए इसके बारे में जानते हैं.

विराट कोहली ने खेली 28 रनों की पारी 

इस मैच में विराट कोहली फिल साल्ट के साथ आरसीबी के लिए पारी की शुरुात करने के लिए आए. उन्होंने इस मुकाबले में 18 बॉल का सामना किया. इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 1 छक्के के साथ 28 रनों की पारी खेली. इस दौरान विराट का स्ट्राइक रेट 155.55 का रहा. उनको अंशुल कंबोज ने शिवम दुबे के हाथों कैच आउट कराया और पवेलियन का रास्ता दिखाया, लेकिन इससे पहले ही विराट कोहली रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ चुके थे.

विराट कोहली ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

दरअसल, विराट कोहली अब इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था. आज 28 रनों की पारी खेलकर विराट कोहली ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया और इस रिकॉर्ड को हासिल कर नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं.

विराट कोहली ने आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी 1174 रन बना लिए हैं. वहीं रोहित शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 1161 रन बनाए हैं. आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर भी विराट कोहली का कब्जा है. वो पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल में 1159 रन बना चुके हैं.

आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

1174 रन: विराट कोहली बनाम सीएसके
1161 रन: रोहित शर्मा बनाम केकेआर
1159 रन: विराट कोहली बनाम पंजाब किंग्स
1134 रन: डेविड वॉर्नर बनाम पंजाब किंग्स
1130 रन: विराट कोहली बनाम दिल्ली कैपिटल्स
1093 रन: डेविड वॉर्नर बनाम केकेआर
1092 रन: रोहित शर्मा बनाम दिल्ली कैपिटल्स
1057 रन: शिखर धवन बनाम सीएसके

ये भी पढ़ें : SRH vs LSG: मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, सिराज को पछाड़कर ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

ये भी पढ़ें : SRH vs LSG: हार के बाद क्या बोले ईशान किशन, बल्लेबाज या गेंदबाज किसे ठहराया दोषी?

RCB vs CSK: विराट कोहली ने तोड़ा रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड, मात्र 28 रनों की पारी खेलकर बने नंबर 1 बल्लेबाज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button