खबर शहर , यूपी: एसीपी के गले लगकर रोईं बूढ़ी मां, वृद्धाश्रम से सामने आया ऐसा वीडियो; जो अपको भी कर देगा भावुक – INA

आगरा में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने निराश्रित महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के बीच पहुंचकर दिवाली की खुशियां साझा कीं। रामलाल वृद्धाश्रम में एक बुजुर्ग महिला एसीपी बजरंग प्रसाद के गले लगकर रोने लगीं। इस भावुक पल ने पुलिस और आमजन के बीच संवेदना और अपनत्व के रिश्ते को सामने ला दिया।

पुलिस टीम ने वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिलाओं और वृद्धजनों से संवाद कर महिला सुरक्षा, सम्मान और सहायता के प्रति जागरूक किया। वहीं, डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में निराश्रित महिलाओं और बच्चों को खाद्य सामग्री बांटी गई। एसीपी बाह जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में बटेश्वर मंदिर स्थित आश्रय स्थल पर महिलाओं और बच्चों को खाद्य सामग्री के साथ साड़ियां भी दी गईं।

एसीपी पिनाहट अनिल कुमार की अगुवाई में बसई अरेला और पिढ़ौरा, एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद के नेतृत्व में डौकी के नरकांकर व फतेहाबाद के गढ़ी गोदना तथा एसीपी शमसाबाद राजीव रंजन के नेतृत्व में इरादतनगर में सामग्री वितरित की गई। पुलिस ने आश्रय स्थलों पर स्वच्छता, भोजन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर निर्देश भी दिए।


Credit By Amar Ujala

Back to top button