खबर शहर , यूपी: नौचंदी मेले में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, तिरंगे और अखाड़ों के झंडों के साथ यमुना में उतरे तैराक – INA

मुगलकाल से चली आ रही ऐतिहासिक नौचंदी मेले की परंपरा इस वर्ष भी सांप्रदायिक सौहार्द के साथ निभाई गई। मेले के दौरान हिंदू और मुस्लिम अखाड़ों के युवा तैराकों ने एकजुट होकर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की।
बृहस्पतिवार को गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर दोनों समुदायों के युवा रामबाग स्थित सीताराम घाट और सैय्यद पहुंचे। वहां से तिरंगा एवं अखाड़ों के पारंपरिक झंडे लेकर युवाओं के समूह ने यमुना नदी में छलांग लगाई और तैरते हुए हाथी घाट, मोती महल और दशहरा घाट पहुंचे।
घाटों पर मौजूद लोगों ने ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ तैराकों का जोरदार स्वागत किया। दिनभर चले इस पारंपरिक मेले में हर उम्र के लोगों ने पहुंचकर आनंद उठाया।