खबर शहर , यूपी: हाथरस की फर्म पर CGST का छापा, जांच में मिलीं गड़बड़ियां; कारोबारी ने जमा कराए 20 लाख रुपये – INA

केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) की टीम ने बृहस्पतिवार को हाथरस स्थित मेसर्स बालाजी एसोसिएट पर कर चोरी की आशंका में छापा मारा। विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह अचानक तलाशी अभियान शुरू किया गया।