खबर शहर , शादी की जिद, भाई से विवाद: महिला सिपाही ने इसलिए दी जान, मां-बाप नहीं, सुसाइड नोट में बताया इन्हें जिम्मेदार – INA

पुलिस लाइन के सरकारी आवास में रहने वाली एसीपी कार्यालय में तैनात महिला मुख्य आरक्षी आरती (30) ने फंदे लगाकर जान दे दी। कमरे से बाहर नहीं निकलने पर पड़ोसियों ने 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो शव लटका मिला। आधे पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आत्महत्या के लिए शादी के विवाद में भाइयों को जिम्मेदार ठहराया गया है।


महिला सिपाही पिछले एक माह से अवकाश पर थी। उन्नाव जिले के थाना बीघापुर के ग्राम बिहारीखेड़ा निवासी आरती 2018 बैच की थीं। वह पूर्व में थाना लोहामंडी और वर्तमान में एसीपी प्रीता के कार्यालय में तैनात थीं। अक्तूबर के पहले सप्ताह ही आरती ने एक माह की छुट्टी ली थी। 4 नवंबर को उन्हें ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। करवाचौथ की रात से वह आवास से बाहर नहीं निकलीं। पड़ोसियों को उनका व्यवहार कुछ दिनों से अजीब लग रहा था। पड़ोसियों ने शनिवार सुबह दरवाजा खटकाया। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर 112 नंबर पर सूचना दी।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button