UP News: आगरा DRM ऑफिस में मिला अधिकारी का शव, पत्नी के आरोप- सीनियर रोज डांटते, जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देते – INA
आगरा कैंट स्थित डीआरएम (मंडल रेल प्रबंधक) ऑफिस में असिस्टेंट ऑपरेशंस मैनेजर अभिषेक सिंह का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. वह अपने ही चेंबर में कुर्सी पर मृत पाए गए. परिजनों ने एक सीनियर अधिकारी पर उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
परिजनों के मुताबिक, अभिषेक सिंह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे. रविवार सुबह वह सामान्य रूप से दफ्तर गए थे. दोपहर करीब तीन बजे वह घर लौटे, लेकिन कुछ देर बाद फिर कार्यालय चले गए. इस बार वह अपने साथ एक डायरी भी लेकर गए थे. देर शाम तक जब अभिषेक घर नहीं पहुंचे तो परिवार को चिंता होने लगी. रात करीब नौ बजे तक उनका कोई पता नहीं चला और मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ मिला. इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. रात करीब 10 बजे वे डीआरएम कार्यालय पहुंचे. वहां अभिषेक का चेंबर खोलने पर वह अपनी कुर्सी पर मृत मिले.
परिजनों के मुताबिक, मौके पर अभिषेक के मुंह से झाग निकल रहा था. चेंबर के पास कुछ गोलियां भी पड़ी हुई थीं. हालांकि, उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.
पत्नी का आरोप- जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देता था अफसर
अभिषेक की पत्नी आस्था ने आरोप लगाया कि करीब चार महीने पहले ही उनका ट्रांसफर प्रयागराज से आगरा हुआ था. इसके बाद से ही एक सीनियर अधिकारी उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रहा था. पत्नी के मुताबिक, अधिकारी रोजाना उन्हें डांटता था और काम को लेकर दबाव बनाता था. आस्था का कहना है कि अभिषेक नया कार्यभार समझने के लिए कुछ समय मांगते थे, लेकिन उन्हें राहत देने के बजाय अधिकारी कथित तौर पर धमकियां देता था. पत्नी ने आरोप लगाया कि अधिकारी उन्हें उनकी जिंदगी बर्बाद कर देने की धमकी देता था.
परिजनों का दावा है कि लगातार मिल रहे मानसिक दबाव और कथित उत्पीड़न के कारण अभिषेक परेशान थे. उनकी मां ने भी सीनियर अधिकारी पर टॉर्चर करने और छुट्टी नहीं देने का आरोप लगाया है. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.
पुलिस जुटा रही सबूत
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. चेंबर से मिले साक्ष्यों और घटनास्थल की परिस्थितियों की जांच की जा रही है, ताकि मौत की वजह का पता लगाया जा सके.
इस घटना के बाद अभिषेक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. मां सुशीला देवी और पत्नी आस्था का रो-रोकर बुरा हाल है. बेटे की मौत की खबर से सदमे में आईं मां की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.
फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के साथ परिजनों की ओर से लगाए गए उत्पीड़न के आरोपों की भी जांच कर रही है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि इस घटना के पीछे क्या परिस्थितियां थीं.
आगरा DRM ऑफिस में मिला अधिकारी का शव, पत्नी के आरोप- सीनियर रोज डांटते, जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देते
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,