खबर शहर , Agra News: अग्रसेन शोभायात्रा से पूर्व रंगोली, मेहंदी व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित – INA

कागारौल। कस्बे में अग्रसेन शोभायात्रा से पूर्व मंगलवार को रंगोली, मेहंदी और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें वैश्य समाज के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता दिलीप गर्ग, गगन सिंघल, सोनिया सिंघल, मधु सिंघल और वैशाली गोयल की उपस्थिति में संपन्न हुई। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को समिति की ओर से आज पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।


बयान — छीतरमल अग्रवाल (शोभायात्रा अध्यक्ष)

आज सुबह 10 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जबकि शाम 5 बजे आगरा रोड से अग्रसेन शोभायात्रा का शुभारंभ होगा, जिसका समापन भोला मंदिर पर किया जाएगा। इसके बाद लाला सोरों प्रसाद धर्मशाला में समाज के लोगों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। संवाद


Credit By Amar Ujala

Back to top button