कासगंज। थाना सोरों पुलिस ने पिछले आठ वर्ष से फरार चल रहे 20 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ न्यायालय ने स्थाई वारंट जारी किया था। यह अपने परिवार के साथ पंजाब में छिपा था। न्यायालय द्वारा इसे जेल भेज दिया गया।
थाना सोरों क्षेत्रांतर्गत गांव भिलौर निवासी लायक सिंह पर अपहरण, जान से मारने के प्रयास सहित चार केस थाना सोरों में पंजीकृत हैं। आरोपी अपने खिलाफ चल रहे केस में न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था और पिछले आठ वर्षों से फरार चल रहा था। इसके चलते न्यायालय द्वारा इसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किए गए थे।
साथ ही पुलिस ने इस पर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। नवागत थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने टीम के साथ इसे सर्विलांस के मदद से बृहस्पतिवार को बरकूला तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि यह अपराधी पंजाब में अपने परिवार के साथ छिप कर रह रहा था।
वहां यह फेरी लगाकर बर्तन आदि बेचने का काम कर रहा था। इसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। यहां से न्यायालय द्वारा इसे जेल भेज दिया गया।
World News: पॉलीमार्केट ने ईरान में मारे गए अमेरिकी पायलटों पर ‘घृणित’ दांव की अनुमति देने के लिए माफ़ी मांगी है – INA NEWS
3 minutes ago
Sport : "कोई भी मैच परफेक्ट नहीं…मैनेजमेंट के रूप में आलोचनात्मक होना…", जीत के बाद ऋषभ पंत ने कह दी बड़ी बात #INA
29 minutes ago
World News: होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से यूरोप को झटका, ट्रम्प ने कोई ठोस योजना पेश नहीं की – INA NEWS
43 minutes ago
World News: सर्बिया ने रूस-हंगरी गैस पाइपलाइन – वुसिक पर बमबारी की साजिश को विफल कर दिया – INA NEWS
1 hour ago
भास्कर के अवधेश आकोदिया को दानिश सिद्दीकी मेमोरियल अवॉर्ड:‘विधायक निधि’ में भ्रष्टाचार उजागर किया था, 27 मार्च को रामनाथ गोयनका अवॉर्ड मिला था- INA NEWS
1 hour ago
World News: ईरान के पूर्व विदेश मंत्री ज़रीफ़ ने शांति रोडमैप का प्रस्ताव रखा; खाड़ी क्षेत्र भरोसे में कमी की ओर इशारा कर रहा है – INA NEWS