खबर शहर , Agra News: काजीपाड़ा नाले में बहाया गोबर, तबेला संचालक पर 10 हजार जुर्माना; 20 दिन में शहर छोड़ने का अल्टीमेटम – INA

काजीपाड़ा नाले में तबेले का गोबर बहाने पर नगर निगम ने संचालक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। निगम टास्कफोर्स ने शुक्रवार को कार्रवाई के बाद संचालक भूदेवी को 20 दिन के भीतर तबेला शहर की सीमा से बाहर शिफ्ट करने की चेतावनी दी।

नाले में गोबर बहाने की शिकायत पर नगर आयुक्त ने टास्कफोर्स को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। शुक्रवार दोपहर टीम काजीपाड़ा पहुंची। नाला चोक होने के साथ गोबर से भरा हुआ मिला। दुर्गंध भी आ रही थी। टीम ने तबेला संचालक भूदेवी से 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।

जेडएसओ आशुतोष वर्मा ने चेतावनी दी कि अगर नाले में गोबर बहाने की शिकायत दोबारा मिली तो जुर्माने के साथ पशुओं को जब्त किया जाएगा। 20 दिन का समय देते हुए तबेला शहर से बाहर शिफ्ट करने के निर्देश दिए

नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि नालों में गोबर बहाने से जलनिकासी प्रभावित होने के साथ गंदगी फैल रही है। तबेला संचालक ऐसा न करें। 20 दिन में तबेला शहर से बाहर शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।


Credit By Amar Ujala

Back to top button