Sport : 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' आज से हो रहा है शुरू, जानिए कहां लाइव देख सकेंगे हिटमैन की 'कॉमेडी' #INA

Rohit Sharma Show Start .: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा एक्शन में आज से वापस लौटने वाले हैं. मगर, इस बार आप उन्हें मैदान पर छक्के-चौके लगाते नहीं देखेंगे बल्कि टीवी पर शो होस्ट करते देखेंगे, जहां खूब मौज-मस्ती होने वाली है. अब चूंकि, शो के होस्ट रोहित शर्मा हैं, तो फुल ऑन मस्ती होने वाली है. तो आइए जानते हैं कि कितने बजे शो शुरू होगा और आप इसे लाइव कहां देख सकेंगे.
आज से शुरू होगा रोहित शर्मा का शो
Sab bhaiyon ne sochne se pehle do baar boldiya 🥰
Watch Kaun Banega Crorepati S18 Mon–Fri, 9 PM only on Sony LIV and Sony Entertainment Television.#KaunBanegaCrorepati #KBC #SochnaPadega pic.twitter.com/V7klqchzb9
— Sony LIV (@SonyLIV) September 19, 2026
क्रिकेट के मैदान पर अपनी धाक जमाने के बाद रोहित शर्मा अब टीवी की दुनिया में नई पारी शुरू कर रहे हैं. उनका नया शो ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ एक फैमिली एंटरटेनमेंट शो है, जिसमें रोहित पहली बार बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं. यह शो 19 सितंबर 2026 से Sony Entertainment Television और Sony LIV पर शुरू हुआ है.
शो के प्रोमो में रोहित का वही मजेदार और बेबाक अंदाज देखने को मिला है, जिसके लिए वह क्रिकेट फैंस के बीच मशहूर हैं. खास तौर पर उनका वायरल ‘गार्डन में कोई नहीं घूमेगा’ वाला डायलॉग भी शो के प्रमोशन में नजर आया है. शो रात को 9.30 बजे से शुरू होगा.
Sawaal aadha. Jawaab pura 🤣💯
Family Full House with Rohit Sharma, starts tonight at 9:30 PM. Only on Sony LIV and Sony Entertainment Television.#RohitSharma #FamilyFullHouse #ComingSoon #SonyLIV pic.twitter.com/rfvFZkm7Uk
— Sony LIV (@SonyLIV) September 19, 2026
अगली बार कब मैदान पर उतरेंगे रोहित शर्मा?
रोहित शर्मा इसी महीने मैदान पर उतरने वाले हैं. बीसीसीआई ने उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया है. रोहित की अगली इंटरनेशनल पारी 27 सितंबर 2026 को खेली जा सकती है, जब भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे तिरुवनंतपुरम में होगा. मुकाबला दोपहर 2 बजे भारतीय समयानुसार शुरू होगा.
इस सीरीज के लिए शुभमन गिल कप्तान और केएल राहुल उपकप्तान हैं, जबकि रोहित और विराट कोहली दोनों को टीम में जगह मिली है. इसके बाद दूसरा वनडे 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा.
वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा के आंकडे़
रोहित शर्मा ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 36 वनडे मैचों में 1,601 रन बनाए हैं. इसके साथ ही वो वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी हैं. उनके नाम इस दौरान 3 शतक और 12 अर्धशतक दर्ज हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ वनडे स्कोर 162 रन है. हिटमैन के पास अब इस सीरीज में भी धमाल मचाने का मौका होगा.
वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड
🚨 . 🚨#TeamIndia ODI & T20I squads announced for West Indies tour of India 2026, along with updated squad for Japan T20I & Asian Games.
More Details ▶️https://t.co/Lxx3Bz8Q14 pic.twitter.com/Y9RGlQ09XK
— BCCI (@BCCI) September 16, 2026
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.
भारत-वेस्टइंडीज की 3 मैचों की वनडे सीरीज का शेड्यूल
| तारीख | मैच | समय (IST) | वेन्यू |
|---|---|---|---|
| 27 सितंबर 2026 | 🇮🇳 भारत vs वेस्टइंडीज, 1st ODI | दोपहर 2:00 बजे | तिरुवनंतपुरम |
| 30 सितंबर 2026 | 🇮🇳 भारत vs वेस्टइंडीज, 2nd ODI | दोपहर 2:00 बजे | गुवाहाटी |
| 3 अक्टूबर 2026 | 🇮🇳 भारत vs वेस्टइंडीज, 3rd ODI | दोपहर 2:00 बजे | न्यू चंडीगढ़ |
ये भी पढ़ें: विराट कोहली का क्रेज देखा क्या! 24 घंटे के अंदर-अंदर बिक गई पहले वनडे मैच की 50 हजार टिकट
'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' आज से हो रहा है शुरू, जानिए कहां लाइव देख सकेंगे हिटमैन की 'कॉमेडी'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,