खबर शहर , Agra News: तकनीकी खराबी के कारण एक घंटे बंद रहा रेलवे फाटक, वाहनों की लगी कतार; यात्री हुए परेशान – INA

ताजनगरी आगरा के बसई अरेला थाना क्षेत्र के आगरा-इटावा रेलवे लाइन पर लगा इलेक्ट्रिक ऑटोमेटिक फाटक में रविवार की सुबह अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते रेल गाड़ियां निकल जाने के बावजूद भी फाटक नहीं खुला। मौजूद कर्मचारियों द्वारा काफी प्रयास किया गया। मगर, किसी प्रकार से फाटक नहीं खुल सका। इसके चलते दोनों तरफ सैकड़ों की संख्या में वाहनों की लंबी कतार लग गई।
यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने अधिकारियों को भी मामले को लेकर अवगत कराया। तकनीकी खराबी के चलते एक घंटे तक गेट नंबर 19 फाटक बंद रहा। इसे लेकर जान जोखिम में डालकर यात्री और दुपहिया वाहन चालक फाटक के नीचे होकर गुजरते नजर आए। फाटक में खराबी आने के कारण वाहनों में बैठे यात्री भारी परेशान हो गई।
तकनीकी इंजीनियर और कर्मचारियों के पहुंचने के बाद उसे किसी तरह खोला गया। इसके बाद यात्री और वाहन निकल सके। कर्मचारियों के मुताबिक कुछ ही दिनों पहले ऑटोमेटिक इलेक्ट्रिक फाटक को लगाया गया है। तकनीकी खराबी आने के कारण समस्या उत्पन्न हो गई थी। उसे ठीक किया गया है।