खबर शहर , Agra News: दुकानदार पक्ष से मारपीट में 8 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज – INA

फतेहपुर सीकरी। नगर पालिका के पास स्थित हलवाई की दुकान पर बृहस्पतिवार रात काम करने वाले एक कर्मचारी से झगड़ा और मारपीट होने के बाद दूसरे पक्ष ने दुकानदारों के साथ मारपीट कर कई लोगों को घायल कर दिया। दुकानदार की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।


नगर पालिका के पास बाजार में दिलीप कुमार गोयल की हलवाई की दुकान है। उनकी दुकान पर काम करने वाले एक कर्मचारी का पास में ही मूंगफली की ठेल लगा रहे युवक से मारपीट हो गई। दुकानदार के बीच बचाव करने पर दूसरे पक्ष के दर्जनों लोग हमलावर हो गए और दुकानदार पक्ष के सुनील गोयल, लक्ष्य गोयल, अनूप गोयल, प्रमोद एवं दिलीप कुमार से मारपीट कर घायल कर दिया। उक्त मामले में दुकानदार की तहरीर पर शेरू, अरमान, छोटू, आरिफ, दानिश, कल्लू, काले, रहीसो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज़ कराई गई है। पुलिस ने अजहरुद्दीन के खिलाफ शांति भंग की कार्यवाही की है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से एक युवती ने भूरी पुत्र शैलेश मेंबर के खिलाफ छेड़छाड़, अश्लील कमेंट एवं मारपीट के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उक्त प्रकरण में एसीपी शैलेंद्र सिंह का कहना है कि जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद


Credit By Amar Ujala

Back to top button