Crime- पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर नेटवर्क के पांच गुर्गे गिरफ्तार, भारी मात्रा में मिले हथियार -#INA

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने तरनतारन पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाकर संगठित आपराधिक नेटवर्क के पांच प्रमुख गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 अवैध पिस्तौल और 191 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। 

अफरीदी को डिपोर्ट करने के बाद की कार्रवाईयह कार्रवाई अफरीदी को इथियोपिया से डिपोर्ट किए जाने के बाद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी 15 से अधिक आपराधिक मामलों में कथित तौर पर शामिल रहे हैं। इनमें फिरौती के लिए गोलीबारी की घटनाएं भी शामिल हैं। आरोपियों पर विदेश में बैठे हैंडलर्स के इशारे पर सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने का भी आरोप है।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, विदेश में बैठे हैंडलर्स इन आरोपियों को पंजाब में गंभीर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने का जिम्मा सौंपते थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और इसके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जांच कर रही है। 

पुलिस आरोपियों के नेटवर्क की पिछली और . की कड़ियां खंगाल रही है, ताकि हथियारों की सप्लाई करने वालों और वारदातों की साजिश रचने वाले अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।

Credit By Amar Ujala

Back to top button