खबर शहर , Agra News: शिवानी ने फर्राटा दौड़ में जीता स्वर्ण – INA

आगरा। प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित 70वीं माध्यमिक विद्यालयीय उत्तर प्रदेशीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आगरा की शिवानी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। दामोदर इंटर कॉलेज, होलीपुरा (बाह) की खिलाड़ी शिवानी ने बालिका अंडर-14 वर्ग की 200 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया।


प्रतियोगिता में आगरा की टीम के साथ खेल अधिकारी के रूप में गोविंद सिंह, बृजेश कुमार, धीरेंद्र वर्मा, यूपेंद्र और उपमा सिंह गए हुए हैं। शिवानी की उपलब्धि पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र पाल सिंह तोमर, जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) विश्व प्रताप सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मानवेंद्र सिंह, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, सह जिला क्रीड़ा सचिव रवि प्रकाश, पंकज कश्यप, हरपाल सिंह चाहर, संजय नेहरू, केपी सिंह यादव, सौरभ गुप्ता, सौरभ सिंह, दिग्विजय सिंह आदि ने बधाई दी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button