खबर शहर , Agra News: सीकरी में पैदल मार्च, नारेबाजी कर प्रदर्शन – INA

फतेहपुर सीकरी। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार को फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता कस्बे में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष एकत्र हुए और केंद्र सरकार व चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए थाना फतेहपुर सीकरी पहुंचे और सांकेतिक गिरफ्तारी दी। कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। इस दाैरान पूर्व जिला महासचिव सुरेंद्र चौधरी, राशिद हसन चिश्ती, रईस पाल चाहर, देवेंद्र शर्मा, प्रदीप मुखिया, विनोद सिकरवार, भीम सिंह आदि मौजूद रहे।



Credit By Amar Ujala

Back to top button