खबर शहर , Aligarh: नगर निगम के नलों में नहीं आ रहा नियमित पानी, इस गली में छह महीने से है पेयजल संकट – INA

अलीगढ़ महानगर के रावणटीला के तीन पीपलवाली गली में छह महीने से पेयजल संकट है। मोहल्ले में लगे हैंडपंप से पानी लाने के लिए लोग मजबूर हैं। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि घरों में लगे नलों में जल निगम से पीने का पानी आने का समय निर्धारित नहीं है। मोहल्ले में करीब 200 घर हैं, जहां पेयजल संकट है। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। जल निगम के अवर अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि लोगों की शिकायतों का निस्तारण कराएंगे।

छह महीने से पेयजल संकट है। इस बारे में शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ।-विमला शर्मा

मोहल्ले में लगे हैंडपंप से पीने के लिए पानी लाना पड़ता है। समस्या का निराकरण होना चाहिए।-सुधा

नलों में पेयजल आपूर्ति का समय निर्धारित नहीं है। इससे पेयजल का संकट बढ़ता जा रहा है।-उमिलेश देवी

पेयजल की समस्या का समाधान होना चाहिए। हैंडपंप से लाने में लोगों को दिक्कतें होती हैं।-सत्यवती देवी

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button