खबर शहर , Aligarh News: चाचा ने की किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी दबोचा, भेजा जेल – INA

Table of Contents
थाना क्षेत्र के एक गांव में दोपहर चाचा ने ही किशोरवय भतीजी से दुष्कर्म की कोशिश की।मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया, जिसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
एक महिला के अनुसार उसके पति बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। वह भी अलीगढ़ शहर में मजदूरी करती है। घर पर 12 वर्षीय बेटी अकेले थी। 6 अक्टूबर की दोपहर आरोपी खाना खाने घर आया। बेटी को अकेला देखकर कमरे में ले गया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। बेटी के शोर मचाने पर उसकी छोटी बहन आ गई तो आरोपी चाचा भाग गया।



