Sport : वैभव सूर्यवंशी समेत IPL 2026 में तहलका मचा रहे ये 5 खिलाड़ी, किसी की उम्र 15 तो किसी की 21 साल #INA

IPL 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है और लगभग हर मैच में ही कोई युवा खिलाड़ी अपनी चमक बिखेर रहा है. सीजन के 15 मैच खेले जा चुके हैं और अब तक कईयों ने अपनी टीम के लिए मैच जिताऊ प्रदर्शन किया है. जी हां, जहां एक ओर कई अनुभवी खिलाड़ी निराश कर रहे हैं, वहीं युवा खिलाड़ी टीम को मैच जिता रहे हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको ऐसे ही 5 युवा खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने इस सीजन में अब तक अपने नाम का डंका बजाया है और हर तरफ उनके नाम की चर्चा है.
IPL 2026 में चर्चा में हैं ये 5 युवा खिलाड़ी
वैभव सूर्यवंशी
Come for the contest, stay for the banter 😂💗 pic.twitter.com/Pe3RGQlW8n
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 10, 2026
राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का नाम हर किसी की जुबां पर है. युवा खिलाड़ी वैभव ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें जिसकी 3 पारियों में उन्होंने 40.67 के औसत और 248.98 की स्ट्राइक रेट से 122 रन बनाए हैं. इस दौरान सूर्यवंशी 10 चौके और 11 छक्के लगाए हैं. इतना ही नहीं सीजन शुरू होने से पहले वैभव ने क्रिस गेल के 175 रन के स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ने की इच्छा जाहिर की थी.
समीर रिजवी
IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के युवा खिलाड़ी समीर रिजवी ने भी अपने नाम का लोहा मनवाया है. रिजवी अभी 22 साल के हैं. इस सीजन अब तक उन्होंने 3 मैच खेले हैं, जिसकी 3 पारियों में उन्होंने 161.61 की स्ट्राइक रेट और 80 के औसत से 160 रन बनाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 90 रनों का रहा है. रिजवी ने 12 चौके और 11 छक्के भी लगाए हैं.
मुकुल चौधरी
लखनऊ सुपर जायंट्स के तूफानी बल्लेबाज मुकुल चौधरी का नाम तो इस लिस्ट में होना ही था. मुकुल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में 27 गेंदों पर 200 की स्ट्राइक रेट से 54 रन की आतिशी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 छक्के और 2 चौके लगाए. मुकुल ने अपने इस प्रदर्शन से LSG को जीत दिलाई. इसके बाद से ही हर तरफ 21 साल के इस खिलाड़ी की चर्चा है, जो आईपीएल 2026 में धूम मचा रहा है.
𝐓𝐡𝐞 𝐇𝐞𝐢𝐬𝐭, 𝐓𝐡𝐞 𝐇𝐞𝐫𝐨, 𝐓𝐡𝐞 𝐇𝐞𝐥𝐢𝐜𝐨𝐩𝐭𝐞𝐫 🫡
A flawless finish under pressure 🥶
Making his dad proud on the big stage ❤️
Channelling his inner MS Dhoni with that execution ✨🎥 Hear from the rising star Mukul Choudhary break down his heroics in Kolkata…
— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2026
अंगक्रिश रघुवंशी
IPL 2026 में भले ही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम कुछ खास न कर पा रही हो, लेकिन 21 साल के अंगक्रिश रघुवंशी ने बल्लेबाजी का दम दिखाया है. रघुवंशी ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में 51.67 के औसत और 158.16 की स्ट्राइक रेट से 155 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 17 चौके और 6 छक्के भी लगाए हैं.
अशोक शर्मा
IPL 2026 में एक ओर जहां युवा बल्लेबाज दम दिखा रहे हैं, वहीं एक तेज गेंदबाज भी है, जो 23 साल की उम्र में तहलका मचा रहा है. जी हां, हम बात कर रहे हैं गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज अशोर शर्मा की, जिन्होंने इस सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकी. युवा तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 154.2 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी, जो इस सीजन की फास्टेस्ट बॉल रही. इस सीजन उन्होंने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें 60 गेंदे फेंकी हैं और 2 विकेट लिए हैं.
ये भी पढ़ें: कौन है मुकुल चौधरी? LSG ने ऑक्शन से सिर्फ इतने रुपये में खरीदकर जोड़ा साथ, अब मचा रहा है तबाही
वैभव सूर्यवंशी समेत IPL 2026 में तहलका मचा रहे ये 5 खिलाड़ी, किसी की उम्र 15 तो किसी की 21 साल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









