खबर शहर , Diwali: दिवाली पर 21 हजार दीपों से रोशन हुई यमुना, दिखा अद्भुत दृश्य…देखें वीडियो – INA

वाराणसी की गंगा आरती की तरह मंगलवार को यमुना नदी दीपकों की रोशनी से झिलमिला उठी। 21 हजार दीपक यमुना किनारा आरती स्थल पर रोशन किए गए। मौका था नगर निगम के तीन दिवसीय यमुना दिवाली महोत्सव के आगाज का।

यमुना मैया की हुई आरती

शुभारंभ मेयर हेमलता दिवाकर और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने यमुना मैया की आरती उतारकर किया। यमुना की तलहटी में 21 हजार दीपकों की आभा अनूठी रही। 31 अक्तूबर तक चलने वाले नगर निगम के दिवाली महोत्सव में मेयर ने कहा कि नगर निगम यमुना किनारे दिवाली महोत्सव इसीलिए मना रहा है ताकि हम सभी यमुना किनारे आएं और इसे स्वच्छ रखने में सहयोग करें।

इसलिए हुआ आयोजन

नगर आयुक्त ने बताया कि लोगों को यमुना नदी से जोड़ना और अतीत की मेला तमाशे की परंपराओं को पुनर्जीवित करना इस मेले का उद्देश्य है। मौके पर नगर निगम के पार्षदों, राजनैतिक दलों के पदाधिकारी, नगर निगम की सहयोगी संस्थाओं के लोग मौजूद रहे। 

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button