खबर शहर , Hathras News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो अन्य बाइक सवार हुए घायल – INA

Table of Contents
हाथरस में सिकंदराराऊ रोड स्थित चौबे वाले महादेव मंदिर के निकट 18 अक्टूबर की देर शाम को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार मौत हो गई। दो अन्य बाइक सवार घायल हो गए।
गोकुल धाम कॉलोनी निवासी रामजी वर्मा बाइक से अपने घर जा रहे थे। इस दौरान सिकंदराराऊ की ओर से आते बाइक सवार ने टक्कर मार दी। रामजी वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, बाइक सवार सुखराम कॉलोनी निवासी सोनू और बृजेश को घायल अवस्था में बागला जिला अस्पताल लाया गया।


