भास्कर अपडेट्स:अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से, इस बार 1 जुलाई से शुरू होगी- INA NEWS

1 जुलाई से 28 अगस्त के बीच होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होंगे। केवल 13 से 70 साल की उम्र के तीर्थयात्री ही रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। 6 हफ्ते से ज्यादा की गर्भवती महिलाएं भी पात्र नहीं होंगी। रजिस्ट्रेशन आधार आधारित बायोमेट्रिक ई-केवाईसी से होगा। 8 अप्रैल के बाद जारी वैलिड स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जमा कराना होगा। आज की अन्य बड़ी खबरें… छत्तीसगढ़ के कांकेर में 2 कारें आसने-सामने से टकराईं, 6 की मौत छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नाथिया नवागांव के पास शुक्रवार सुबह दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना में एक बच्चे समेत 6 लोगों की मौत हुई है। 3 गंभीर घायल हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर 37 करोड़ का सोना पकड़ाया, 24 महिलाओं के पास 29 किलो गोल्ड मिला डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने मुंबई एयरपोर्ट पर 24 महिलाओं को 29.37 किलो सोने के साथ पकड़ा, जिसकी कीमत करीब 37.74 करोड़ रुपए बताई गई है। अधिकारियों के मुताबिक यह एक सुनियोजित गोल्ड स्मगलिंग रैकेट है और इसके मास्टरमाइंड की तलाश में जांच जारी है। राष्ट्रपति मुर्मू की मंजूरी के बाद CAPF एक्ट लागू, नोटिफिकेशन जारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने CAPF (जनरल एडमिनिस्ट्रेशन) एक्ट, 2026 को नोटिफाई कर दिया है, जिससे भर्ती, प्रमोशन और डेपुटेशन के नियम तय होंगे। इस नए कानून के तहत CRPF, BSF, CISF, ITBP और SSB के वरिष्ठ अधिकारियों की सेवा शर्तों को एक समान ढांचे में लाया जाएगा। ओडिशा के INS चिल्का कैंपस में ट्रेनी अग्निवीर कमरे में फंदे से लटका मिला ओडिशा के INS चिल्का कैंपस में कमरे के अंदर ट्रेनी अग्निवीर कार्तिक यादव फंदे से लटका मिला। 19 साल का कार्तिक उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। जम्मू में संदिग्ध व्यक्ति हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं जम्मू में सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उसकी गतिविधियों की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक उसके मोबाइल फोन में कुछ पाकिस्तानी संपर्क मिलने की बात सामने आई है, हालांकि मामले की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। तेलंगाना में नर्स ने सुसाइड किया, परिवार ने लगाया रेप का आरोप तेलंगाना के वारंगल जिले में 20 साल की नर्स अपने घर की छत पर फंदे से लटकी मिली, जिसके बाद परिवार ने रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और एक संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button