खबर शहर , Hathras News: युवक ने वृद्धा से किया दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देकर भागा – INA

Table of Contents
सासनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक पर 60 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता के परिजनों ने युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
तहरीर देते हुए पीड़िता के देवर के बेटे ने बताया कि 23 अक्तूबर की देर रात उनकी चाची खाना खाने के बाद सो रही थीं। तभी आधी रात को आरोपी चुपके से घर में घुस गया और सोते हुए उनकी चाचा को दबोच लिया और उनके साथ दुष्कर्म किया। चाची के शोर मचाने पर पड़ोसी जाग गए। उन्हें देखकर युवक शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।


