UP News: ट्यूशन के लिए निकले, फिर नहीं लौटे घर… सोननदी में डूबने से दो छात्रों की मौत, गांव में पसरा मातम – INA

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. सोननदी में दो किशोर छात्रों की डूबने से मौत हो गई. दोनों छात्र इंटरमीडिएट के विद्यार्थी बताए जा रहे हैं जो ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकले थे लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा. एक साथ दो होनहार छात्रों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मामला कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाडीह का है जहां रविवार को सोननदी में डूबने से विमलेश पासवान और अवनीश कन्नौजिया नाम के दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों छात्र अपने साथी धीरज के साथ स्कूटी से कोन ट्यूशन पढ़ने आए थे. ट्यूशन समाप्त होने के बाद तीनों दोस्त घूमने के उद्देश्य से सोननदी की ओर चले गए. नदी किनारे पहुंचने के बाद विमलेश और अवनीश नहाने के लिए पानी में उतर गए जबकि उनका साथी धीरज बाहर ही मौजूद रहा.

दो दोस्त नदी में डूबे

इसी दौरान अचानक दोनों छात्र गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. दोनों को डूबता देख धीरज घबरा गया और शोर मचाते हुए आसपास मौजूद लोगों को मदद के लिए बुलाने लगा. आवाज सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को बचाने के लिए नदी में उतर गए. काफी मशक्कत के बाद दोनों छात्रों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.घटना की सूचना मिलते ही कोन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया.

ये भी पढ़ें: बेखौफ बदमाशों का खूनी खेल! जमीन विवाद में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, ऑफिस में घुसकर मारी गोली

नहाने के दौरान हुआ हादसा

सीओ ओबरा अमित कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों दोस्त नदी में नहाने गए थे जहां यह हादसा हो गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद बरवाडीह गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सोननदी के खतरनाक घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी बोर्ड लगाए जाने की मांग की है.

मोहित मिश्रा
मोहित मिश्रा

google button

ट्यूशन के लिए निकले, फिर नहीं लौटे घर… सोननदी में डूबने से दो छात्रों की मौत, गांव में पसरा मातम


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button