बंगाल से नाबालिग का अपहरण कर ले भागे अहिरवां निवासी युवक को बंगाल पुलिस ने मंगलवार दोपहर चकेरी पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 10 दिन पहले नाबालिग को लेकर भागा था, जिस पर परिजनों ने बंगाल में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी को पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर बंगाल ले गई है।
चकेरी के अहिरवां निवासी अफसर खान बंगाल के पश्चिम वर्धमान जिले में काम करता था। वह बीते नौ नवंबर को वह नाबालिग को अगवा कर शहर ले आया। परिजनों ने अफसर खान के खिलाफ नाबालिग का अपहरण और मानव तस्करी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार दोपहर बंगाल से आए दरोगा जयंत दुले, एएसआई अशोक कुमार राय, सिपाही साधिन राय और महिला सिपाही मोनिका गोस्वामी चकेरी थाने पहुंचीं। यहां से चकेरी थाने के दरोगा रविशंकर फोर्स के साथ आरोपी के घर पहुंचे, जहां से अफसर खान को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग को भी सकुशल ढूंढ निकाला। चकेरी थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि बंगाल पुलिस का सहयोग कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बंगाल पुलिस उसे साथ ले गई है।
National-फिर चौधरी बनने निकला पाकिस्तान! अमेरिका-ईरान शांति वार्ता में निभा रहा अहम भूमिका, तेहरान पहुंचे आसिम मुनीर – #INA
11 minutes ago
अमेरिका-ईरान शांति समझौते के करीब पहुंचे:21 अप्रैल से पहले डील की कोशिश, जल्द आमने-सामने बातचीत संभव; ईरान और पाक अधिकारियों की बैठक आज- INA NEWS
13 minutes ago
TIME-100 सूची में सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर, विकास खन्ना शामिल:दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट; मोदी, शाहरुख और सचिन भी रह चुके हैं हिस्सा- INA NEWS
17 minutes ago
World News: ब्राजील का भगोड़ा पूर्व जासूस प्रमुख आईसीई की नजरबंदी के बाद अमेरिका में रिहा हो गया – INA NEWS
31 minutes ago
World News: अधिकांश जर्मन मर्ज़ सरकार से असंतुष्ट – सर्वेक्षण – INA NEWS
33 minutes ago
Sport : आज कैसा रहेगा मुंबई का मौसम? जहां खेला जाएगा MI VS PBKS के बीच हाईवोल्टेज मैच #INA