Sport : आज कैसा रहेगा मुंबई का मौसम? जहां खेला जाएगा MI VS PBKS के बीच हाईवोल्टेज मैच #INA

MI VS PBKS Weather Report: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 23वां मैच खेला जाएगा. वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में छक्के-चौकों की बारिश देखने को मिलना तय है. एक ओर होगी श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब की टीम, तो वहीं दूसरी ओर होगी हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम. दोनों टीमों में ही बड़े-बड़े खिलाड़ियों की भरमार है. आइए इस हाईवोल्टेज मैच से पहले जान लेते हैं कि मुंबई का मौसम मैच के दौरान कैसा रहने वाला है… कहीं बारिश मै का मजा खराब तो नहीं करेगी?
MI VS PBKS कैसा रहेगा मुंबई का मौसम?
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच IPL 2026 का 23वां मैच 16 अप्रैल को खेला जाएगा. गुरुवार को मुंबई का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है, क्योंकि बारिश की कोई प्रिडिक्शन नहीं है. तापमान 35 डिग्री से 24 डिग्री तक रह सकता है. हवा 21 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 49% तक रह सकती है.
Minimal look 🤝 Maximum aura ➡️ Presented by @SIX5SIXSport 🦁
Get your PBKS white polo now from the link in our bio 🔗 pic.twitter.com/tfwJvqPh8b
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) April 15, 2026
कैसी रहेगी वानखेड़े स्टेडियम की पिच?
MI VS PBKS के बीच मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. वानखेड़े की पिच लाल मिट्टी की बनी है जहां गेंदबाजों को अच्छा उछाल मिलता है और गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है. इस मैदान पर अक्सर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं, ऐसे में फैंस को उम्मीद होगी कि मुंबई और पंजाब का मैच भी हाईस्कोरिंग होगा.
वानखेड़े स्टेडियम के रिकॉर्ड्स?
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अब तक कुल 125 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 58 मैच जीते हैं, जबकि चेजिंग टीम ने 67 मैचों में जीत दर्ज की है. वानखेड़े में टॉस जीतने वाली टीमें गेंदबाजी करना पसंद करती हैं, क्योंकि यहां अक्सर दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है. वानखेड़े स्टेडियम में एक पारी का हाईएस्ट स्कोर 240 रन है. वहीं, लोएस्ट स्कोर 67 रनों का है.
ये भी पढ़ें: ये हैं IPL में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले टॉप-5 कप्तानों की लिस्ट, नंबर-1 पर है दिग्गज का नाम
आज कैसा रहेगा मुंबई का मौसम? जहां खेला जाएगा MI VS PBKS के बीच हाईवोल्टेज मैच
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









