खबर शहर , UP: जो सड़कों पर वसूली करते हैं वो किन्नर नहीं होते, पुलिस ने सुना इनका दर्द…तो छलक उठे आंसू – INA

आगरा कमिश्नरेट की पुलिस पहली बार किन्नरों की समस्याओं से रूबरू हुई। शुक्रवार को पुलिस लाइन में किन्नर समाज के गुरुओं और प्रमुखों की बैठक में उनकी परेशानियां जानी गईं। किन्नरों ने कहा कि पहली बार पुलिस ने इतना सम्मान दिया है। जो सड़कों पर वसूली करते हैं वह किन्नर नहीं होते हैं। वह किन्नरों के वेश में अपराधी किस्म के लोग हैं।
 


 पुलिस रिकाॅर्ड में सिर्फ 98 किन्नर
पुलिस लाइन स्थित ट्रांसजेंडर सेल प्रभारी एसपी प्रोटोकाॅल पूनम सिरोही ने बैठक बुलाई थी। पुलिस रिकाॅर्ड में सिर्फ 98 किन्नरों का रिकाॅर्ड है। उन्होंने पता किया तो जानकारी हुई कि पिछले दिनों बधाई मांगने पर किन्नरों के गुटों में मारपीट की कई घटनाएं हुई थीं। करीब 2 महीने के प्रयास के बाद करीब 50 किन्नर पुलिस लाइन आए। उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि पुलिस उनकी मदद करना चाहती है। एसपी ने कहा कि असली किन्नरों की एक सूची तैयार की जाएगी।

ये भी पढ़ें –  UP: बेटे और बहू की ऐसी हैवानियत…वृद्ध मां का बेरहमी से कत्ल, इसलिए बोरों के नीचे दबाई लाश; आरोपपत्र दाखिल


छलक उठे आंसू 
जब एसपी प्रोटोकॉल ने बैठक बुलाने की वजह बताई तो उनकी आंखों में आंसू आ गए। एसपी प्रोटोकॉल ने ट्रांसजेंडर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 व ट्रांसजेंडर प्रेसेंस प्रोटक्शन रूल्स 2020 के बारे में विस्तार से बताया। उन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। गोष्ठी में मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र के काउंसलर डॉ. जितेंद्र यादव भी मौजूद रहे।
 
ये भी पढ़ें –   UP: ठंडी रोटी ने शादी में कराया बवाल, भिड़े बराती-घराती… तभी दूल्हे की बहन संग हुआ ऐसा कांड; मच गई अफरा-तफरी

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News