पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस लाइन्स में शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी ।

सिद्धार्थनगर पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह द्वारा पुलिस लाइन के परेड ग्राउण्ड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के पश्चात पुलिस कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई व परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई तथा पुलिस लाइन परिसर की बेहतर साफ-सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक सिद्धार्थनगर को निर्देशित किया गया । तत्पश्चात महोदय द्वारा विभिन्न शाखाओं मेस, स्टोर, कैंटीन, परिवहन शाखा आदि का निरीक्षण कर पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध में सभी गार्द कमांडरों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक सहित लाइन्स के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Table of Contents
Back to top button