खबर शहर , UP: ताजमहल में प्रवेश कर रहा था इतना विशाल अजगर, पकड़ने में पहलवान के छूट गए पसीने, लोगों की फटी रही गईं आंखें – INA

Table of Contents
आगरा में ताजमगर के पूर्वी गेट पर सुबह-सुबह विशाल अजगर दिखाई दिया। ये अजगर ताजमहल में प्रवेश कर रहा था। लोगों ने जब इसे देखा तो होश उड़ गए। तत्काल ही वन विभाग और नगर निगम की टीम को सूचना दी गई। टीम मौके पर पहुंचती, उससे पहले ही स्थानीय नागरिक ने अजगर को पकड़ लिया। तब वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पहलवान की मदद से अजगर को जंगल में छोड़ा गया।
अजगर को पकड़ने वाले पहलवान सुंदर दुबे ने बताया कि अजगर की लंबाई करीब 12 फीट है। उसे पकड़ने के लिए काफी ताकत का इस्तेमाल करना पड़ा। उसमें वजन भी काफी था। अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया है।


