Sport : गुजरात टाइटंस का IPL 2026 Final जीतना पक्का! इस एक वजह से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गंवा सकती है ट्रॉफी #INA

IPL 2026 Final : आईपीएल 2026 फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमें के बीच फाइनल मुकाबला 31 मई यानी रविवार को खेला जाने वाला है. आरसीबी और जीटी की टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ने वाली है. इस मुकाबले को जीतने के लिए गुजरात टाइटंस के पलड़ा काफी भारी लग रहा है, क्योंकि उनके पास आईपीएल 2026 की ट्रॉफी अपने नाम करने की एक बड़ी वजह सामने आ रही है. वो वजह क्या है, आइए आज इसके बारे में जानते हैं. 

इस वजह से गुजरात टाइटंस का जीतना पक्का

आईपीएल 2026 का फाइनल गुजरात टाइटंस जीत सकती है. उसकी सबसे बड़ी वजह होम एडवांटेज है. गुजरात टाइटंस ये मुकाबला गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस मैदान पर खेलने का अनुभव गुजरात की टीम को काफी ज्यादा है.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम गुजरात टाइटंस का होम ग्राउंड है. वो अपने हर आईपीएल सीजन के आधे से ज्यादा मुकाबले नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में ही खेलती है. ऐसे उनके पास ये बहुत बड़ी बजहै, जिससे वो ट्रॉफी अपने नाम करने सकती है. क्योंकि वो यहां के स्टेडियम से पूरी तरह वाखिफ है. 

गुजरात टाइटंस को इस मैदान की पिच की अच्छी खासी समझ है. उनके खिलाड़ी शुभमन गिल, साई सुदर्शन और कगीसो रबाडा, मोहम्मद सिराज राशिद खान इस मैदान पर काफी समय से खेल रहे हैं. इन सभी खिलाड़ियों को इस पिच का अनुभव है. ऐसे में गुजरात टाइटंस को पिच और मैदान पर खेलने का अनुभव आईपीएल 2026 फाइनल जीतने में काफी अहम साबित होगा. 

नरेंद्र मोदी स्टेडियम के रिकॉर्ड

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में अब तक इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में कुल 51 मुकाबले खेले गए हैं. इसमें से 26 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं. वहीं 25 मैचों में दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने मैच जीते हैं. इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम को 23 और टॉस हारने वाली टीम को 28 मुकाबलों में जीत मिली है.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम का हाईएस्ट टोटल 243 है, जो पंजाब किंग्स की टीम के द्वारा 2026 में बनाया गया है. वहीं इस मैदान का लोएस्ट टोटल 86 रन है, जो सनराइजर्स हैदराबाद के द्वारा 2026 में बनाया गया है. इस मैदान पर सबसे ज्यादा व्यक्तिगत हाईएस्ट स्कोर 129 रन है, जो गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने बनाए हैं. 

RCB को हो सकता है होम एडवांटेज का नुकसान

गुजरात टाइटंस को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में मिलने वाला होम एडवांटेज रॉयल चैलेजंर्स बेंगलुरु के लिए हार की वजह बन सकता है. लेकिन आरबीसी की बल्लेबाजी और गेंदबाजी काफी मजबूत है, जिससे वो अपने टाइटल को डिफेंड कर सकते हैं. उन्होंने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर ट्रॉफी जीती थी. 

ये खबर पढ़ें : IPL 2026 खत्म! वैभव सूर्यवंशी कब और किसके खिलाफ मैदान पर उतरेंगे? नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल

गुजरात टाइटंस का IPL 2026 Final जीतना पक्का! इस एक वजह से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गंवा सकती है ट्रॉफी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button