खबर शहर , UP: मेले में घूमने गए किशोर की चाकू से गोदकर हत्या, दोस्तों से हुआ था विवाद, बाईपास पर ऐसे हाल में मिला – INA

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कांधला कस्बे के मोहल्ला खाखरोबान के रहने वाले 16 वर्षीय किशोर अमन की सोमवार की रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। अमन कस्बे में ही मेले में दोस्तों के साथ गया था।
रात करीब एक बजे वह सिंभालका बलवा बाईपास के पास घायलावस्था में पड़ा मिला। जिसके शरीर पर चाकू से वार किए गए थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने दोस्तों पर ही हत्या का शक जताया है। नगर के मोहल्ला खाखरोबान निवासी 16 वर्षीय अमन पुत्र असलम सोमवार की रात अपने दोस्तों के साथ नगर के कैराना रोड पर लगे मेले में घूमने के लिए गया था।
अमन के पिता असलम फूल बेचकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। बताया गया कि मेले में अमन का अपने दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसका बाद वहीं पर निपटारा हो गया था।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala








