Sport : CSK vs PBKS: 20 वर्षीय प्रशांत वीर का हुआ IPL डेब्यू, पंजाब ने टॉस जीतकर चुनी फील्डिंग, चेन्नई करेगी पहले बल्लेबाजी #INA

CSK vs PBKS : आईपीएल 2026 का 7वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस के लिए मैदान पर CSK के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर आए. इस दौरान अय्यर ने टॉस जीतकर गायकवाड़ को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. सीएसके के कप्तान गायकवाड़ ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है. उन्होंने स्पिन ऑलराउंडर प्रशांत वीर को पंजाब के खिलाफ प्लेइंग-11 मौका दिया है.
प्रशांत वीर का हुआ IPL डेब्यू
इसके साथ ही प्रशांत वीर का आईपीएल डेब्यू हो चुका है. उनके डेब्यू को लेकर काफी चर्चाएं हो रही है. आईपीएल 2026 से पहले उनको खिलाने को लेकर कई दिग्गजों ने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को सुझाव दिया था. अब फाइनली उन्होंने प्लेइंग-11 में जगह बनाकर 4 अप्रैल 2026 को पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू कर लिया है.
Veer run begins! 🦁 #WhistlePodu #CSKvPBKS pic.twitter.com/lAuYqfc1wQ
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 3, 2026
कौन है प्रशांत वीर?
प्रशांत वीर उत्तर प्रदेश के अमेठी के रहने वाले हैं. उनकी उम्र अभी 20 वर्ष है. वो भारत के एक ऑलराउंडर हैं. प्रशांत वीर बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और वो ऑर्थोडोक्स स्पिन गेंदबाजी करने के लिए जाना जाता है. उन्होंने यूपी टी20 लीग में नोएडा सुपर किंग्स के लिए धमाल मचाया और सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. इसके बाद आईपीएल 2026 की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने ₹14.20 करोड़ देकर खरीदा था. वो आईपीएल के सबसे महंगे ‘अनकैप्ड’ खिलाड़ी के रूप में खरीदे गए थे.
उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन किया था. प्रशांत ने 7 पारियों में 9 विकेट हासिल किए थे. उन्होंने बिहार के खिलाफ 26 गेंदों पर नाबाद 40 रनों की पारी खेलकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. वो जम्मू-कश्मीर के खिलाफ पहले ही मैच में 10 गेंदों पर नाबाद 37 रनों की पारी खेलकर चर्चा में आए थे.
प्रशांत वीर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 3 मैचो में 7 रन बनाए है और 2 विकेट लिए हैं. वहीं उन्होंने लिस्ट ए के 8 मैचों में 133 रन बनाए हैं और 10 विकेट भी हासिल किे हैं. उनके नाम 6 टी20 मैचों में 112 रन दर्ज हैं, जबकि 12 विकेट भी उन्होंने चटकाई हैं.
पंजाब ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद कहा कि, ‘मैं पहले बॉलिंग करने जा रहा हूं क्योंकि यह उनका होम ग्राउंड पर पहला मैच है. मुझे लगता है कि विकेट फ्रेश है. यह जानना बहुत अच्छी बात होगी कि विकेट कैसा खेलने वाला है. इसलिए, उन्हीं के आधार पर, मैंने यह फैसला लिया है. हम उसी टीम के साथ जा रहे हैं, हमने कोई भी बदलाव अपने प्लेइंग-11 में नहीं किया है’.
🚨 TOSS 🚨@PunjabKingsIPL won the toss against @ChennaiIPL and will field first
Updates ▶️ https://t.co/riWrE2EZiF#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvPBKS pic.twitter.com/QcgJtAviOp
— IndianPremierLeague (@IPL) April 3, 2026
ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस हारने के बाद कहा कि, ‘विकेट थोड़ा सूखा लग रहा है और मुझे नहीं लगता कि इसमें बहुत ज्यादा बदलाव होगा. मुझे संजू और मेरे बैटिंग ओपन करने से बेहतर कुछ नहीं लगा तो बस यही सोचने का तरीका था. हां हमने एक बदलाव किया है. हमने मैट शॉर्ट की जगह प्रशांत वीर को प्लेइंग-11 में शामिल किया हैं’.
CSK vs PBKS की प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स – संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद.
इम्पैक्ट प्लेयर – जेमी ओवरटन, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, रामकृष्ण घोष, गुरजपनीत सिंह.
PBKS will bowl first! Here’s the playing XI 👇
PBKS 👉 No changes
CSK 👉 Prashant Veer replaces Matt ShortWho are you backing tonight? 👀#TATAIPL 2026 | #CSKvPBKS | LIVE NOW 👉 https://t.co/V7g8urYvEn pic.twitter.com/WzlQcsDua8
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 3, 2026
पंजाब किंग्स – प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
इम्पैक्ट प्लेयर – सूर्यांश शेडगे, प्रियांश आर्य, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बराड़.
ये भी पढ़ें : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संजू सैमसन पर दिया बड़ा बयान, बताया क्या है एक खिलाड़ी की असली पहचान
CSK vs PBKS: 20 वर्षीय प्रशांत वीर का हुआ IPL डेब्यू, पंजाब ने टॉस जीतकर चुनी फील्डिंग, चेन्नई करेगी पहले बल्लेबाजी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









