खबर शहर , UP News: भागकर नहीं… सिस्टम में सेंध लगाकर तस्करी, ट्रेन को बनाया साधन; पार्सल से डिलीवर किया लाखों का गांजा – INA

उत्तर प्रदेश के आगरा में गांजा तस्करों ने तस्करी के लिए रेलवे के सिस्टम में सेंध लगा दी है। हीराकुंड एक्सप्रेस से ओडिशा के ब्रह्मपुर से कपड़ों की आड़ में गांजा भेजा गया था। आगरा कैंट के पार्सल घर में गांजे के पैकेट रखे हुए थे। लेकिन, पार्सल घर की लिपिक को शक हो गया।
उसने डिलीवरी लेने पहुंचे मथुरा के व्यक्ति से पूछताछ की तो वह भाग निकला। इस पर जीआरपी को सूचना दी गई। जीआरपी ने पार्सल से 29.750 किलो गांजा बरामद किया है। पार्सल करने वाले और डिलीवरी लेने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
[ad_2]
Credit By Amar Ujala







