ख़बर – ऑपरेशन एंटी वायरसः साइबर ठगी में 9 आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी निरुद्ध, 18 मोबाइल जब्त- INA


अलवर। अलवर जिले में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन एंटीवायरस के अंतर्गत पुलिस ने साइबर प्रभावित 9 थाना क्षेत्र में दबिश देकर कुल 9 साइबर ठगों को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों से साइबर ठगी में प्रयुक्त 18 मोबाइल ज़ब्त किए हैं। उक्त दबिश के दौरान 8 अन्य आरोपियों को 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।




एसपी संजीव नैन ने बताया कि आनलाईन ठगी, सैक्सटार्शन, ओएलएक्स आदि फ्रॉड के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान एंटी वायरस के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह व डीएसपी ट्रैफिक मुकेश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर थाना नौगांवा, सदर, गोविन्दगढ, उघोग नगर, लक्ष्मणगढ, वैशाली नगर, बगड तिराहा, राजगढ व थाना रामगढ के साइबर क्राइम प्रभावित गावों में दबिश दे 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर 18 एन्ड्रोइड मोबाईल जब्त किए गए।
गोविन्दगढ एसएचओ नेकीराम मय टीम द्वारा शुक्रवार को आसूचना तंत्र व तकनीकी मदद से गांव दोंगडी बास व मालपुर के जंगल में दबिश देकर सेक्सटॉर्शन के तीन आरोपियों महबूब मेव पुत्र साहब खां (43) और जोसफ मेव पुत्र मजबूब (18) निवासी ग्राम दौंगडी का बास थाना गोविन्दगढ एवं यासीन मेव पुत्र इस्माईल (40) निवासी लोधपुरी थाना नौगावां जिला अलवर को गिरफ्तार कर 06 एन्ड्रोईड मोबाईल जब्त किये है। मामले में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
नौगांवा एसएचओ विजेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा गांव रुपवास व पाटा मे दबिश देकर सोशल मीडिया पर सस्ते दामों में बच्चों के खिलौने व अन्य सामान का ऐड पोस्ट कर व नटराज पैन पैंसिल का ऐड डालकर नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले 06 ठगों को गिरफ्तार व एक नाबालिग को निरुद्ध कर 12 मोबाईल मय सिम ज़ब्त किए हैं।
आरोपी फरीद मेव (28) व जैकम मेव पुत्र मिजाज खां (23), नसीम मेव (21) व शाहरुख मेव पुत्र शौकीन (19) निवासी ईसन का बास तन खोयडा करमाली थाना नौगावां, आसिव मेव पुत्र खुर्सीद (25) निवासी तेलिया बास रघुनाथगढ थाना नौगावां एवं आरिफ मेव पुत्र सुबा (25) निवासी शेखपुर थाना सदर अलवर को गिरफ्तार कर बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया।

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे




Source link

Back to top button