Sport : IPL 2026 खत्म होते ही भारतीय फैंस के सिर चढ़ेगा फीफा वर्ल्ड कप का खुमार, जानिए टूर्नामेंट से जुड़ी सारी जरूरी बातें #INA

IPL 2026 का सीजन खत्म होने में अब गिने-चुने दिन बाकी रह गए है. 31 मई को आईपीएल 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा. हालांकि इसके बाद फुटबॉल फैंस और भी उत्साहित होंगे, क्योंकि आईपीएल खत्म होने के कुछ ही दिन बाद फुटबॉल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट फीफी वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी. भारत में भी फुटबॉल का भी काफी क्रेज है. इंडिया में भारी संख्या में फुटबॉल फैंस हैं, तो चलिए इस ऑर्टिकल में फीफी वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स फुटबॉल फैंस को बताते हैं.
फीफी वर्ल्ड कप में पहली बार 48 टीमें लेंगी हिस्सा
फीफी वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जुन से होगी और फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में कुल 48 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनके बीच 104 मुकाबले खेले जाएंगे. बता दें कि फीफी वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं. सभी 48 टीमों को 12 ग्रुप में बांटा गया है और हर ग्रुप में 4-4 टीमें शामिल किया गया है. ऐसे में लगभग एक महीने फैंस को फुटबॉल का रोमांच देखने को मिलने वाला है.
इस तरह राउंड ऑफ 32 में पहुंची टीमें
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप स्टेज का मुकाबला 11 जून से 27 जून 2026 तक चलेगा. फीफी वर्ल्ड कप 2026 का ओपनिंग मैच मैक्सिको सिटी के एज़्टेका स्टेडियम (Estadio Azteca) में मेजबान मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. इसके बाद फीफा वर्ल्ड कप का रोमांचक चरण यानी राउंड ऑफ शुरू होगा, जिसे नॉकआउट स्टेज का मुकाबला भी कर सकते हैं. हर ग्रुप से टॉप 2 टीमें और तीसरे स्थान पर रहने वाली 8 बेस्ट टीमें राउंड ऑफ 32 (नॉकआउट स्टेज) के लिए क्वालीफाई करेंगी.
राउंड 16 में इस तरह पहुंचेगी टीमें
राउंड ऑफ 32 का मुकाबला 28 जून से 3 जुलाई 2026 से खेला जाएगा. इस राउंड में कुल 16 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें से 16 टीमें आगे जाएंगे. जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी. इसके बाद राउंड ऑफ 16 शुरू होगा जो 4 जुलाई से 7 जुलाई 2026 तक चलेगा. यानी राउंड ऑफ 32 खत्म होने के बाद बची 16 टीमें इस राउंड में खेलेंगी, जिसमें कुल 8 मैच खेले जाएंगे, जिसमें से कुल 8 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगी. जबकि हारने वाली 8 टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी. 8 टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल 9 जुलाई से 11 जुलाई 2026 तक खेला जाएगा, जिसमें 4 मुकाबले होंगे.
यह भी पढ़ें: संन्यास लेने के बाद अब भारत नहीं बल्कि इस देश में क्रिकेट खेलेंगे विजय शंकर, जानिए किस तारीख से बिखेरेंगे जलवा
इस तरह 4 टीमें सेमीफाइनल में बनाएंगी जगह
क्वार्टर फाइनल में जो 4 टीमें आगे जाएंगी वो सेमीफाइनल मैच खेलेगी. बाकी 4 टीमें बाहर हो जाएंगी. सेमीफाइनल मुकाबले 14 जुलाई और 15 जुलाई 2026 को खेले जाएंगे. इसके बाद तीसरे नंबर के लिए सेमीफाइनल में हारने वाली 2 टीमों के बीच ब्रॉन्ज मेडल का मुकाबला खेला जाता है. इस मैच को जीतने वाली टीम को टूर्नामेंट में तीसरा स्थान और ब्रॉन्ज मेडल दिया जाता है. यह मुकाबला 18 जुलाई को खेला जाएगा.
19 जुलाई को खेला जाएगा फीफी वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल
इसके बाद फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच 19 जुलाई 2026 को खेला जाएगा. न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम (MetLife Stadium) में फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल का आयोजन होगा.
फीफी वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल
ग्रुप स्टेज: 11 जून से 27 जून
राउंड ऑफ 32: 28 जून से 3 जुलाई
राउंड ऑफ 16: 4 जुलाई से 7 जुलाई
क्वार्टर फाइनल: 9 जुलाई से 11 जुलाई
सेमीफाइनल: 14 जुलाई और 15 जुलाई
तीसरे स्थान का मैच (ब्रॉन्ज मेडल): 18 जुलाई
फाइनल मैच – 19 जुलाई
The greatest show in the world is ready. Are you? 🏆#FIFAWorldCup pic.twitter.com/ISxLhuLUkm
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) April 1, 2026
फीफी वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार 3 देश कर रहे हैं संयुक्त मेजबानी
फीफी वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार 3 देश संयुक्त मेजबानी कर रहे हैं. फीफी वर्ल्ड कप इस बार अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा के मेजबानी में खेला जाएगा. अमेरिका के 11 शहर, मैक्सिको के 3 शहर और कनाडा के 2 शहरों में फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन होगा.
- अमेरिका (USA): 11 शहर (न्यूयॉर्क / न्यू जर्सी, लॉस एंजिल्स, डलास, सैन फ्रांसिस्को बे एरिया, मियामी, अटलांटा, सिएटल, ह्यूस्टन, फिलाडेल्फिया, कैनसस सिटी और बोस्टन)
- मैक्सिको (Mexico): 3 शहर (मैक्सिको सिटी, ग्वाडलाजारा, मॉन्टेरी)
- कनाडा (Canada): 2 शहर (टोरंटो, वैंकूवर)
16 days . go…
Which #FIFAWorldCup 2026 host city are you visiting? 🇨🇦🇲🇽🇺🇸 pic.twitter.com/SYKVDIh2Pt
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) May 26, 2026
फीफा वर्ल्ड कप में पहली बार होगा हाफ-टाइम शो
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार फाइनल में जिसमें “हॉफ टाइम शो” का आयोजन होगा, जिसमें इंटरनेशनल सिंगर शकीरा, मैडोना और के-पॉप ग्रुप BTS परफॉर्म करेंगे. इस ऐतिहासिक शो को कोल्डप्ले (Coldplay) के क्रिस मार्टिन क्यूरेट करेंगे.
FIFA World Cup 2026 में हिस्सा लेंने वाली कुल 48 टीमें
मैक्सिको, अमेरिका (USA), कनाडा, साउथ अफ्रीका, साउथ कोरिया, चेक रिपब्लिक, बोस्निया और हेर्जेगोविना, कतर, स्विट्जरलैंड, ब्राजील, मोरक्को, हैती, स्कॉटलैंड, पराग्वे, ऑस्ट्रेलिया, तुर्की, जर्मनी, कुराकाओ, आइवरी कोस्ट, इक्वाडोर, नेदरलैंड्स, जापान, स्वीडन, ट्यूनीशिया, बेल्जियम, मिस्र (इजिप्ट), इरान, न्यूजीलैंड, स्पेन, केप वर्डे, सऊदी अरब, उरुग्वे, फ्रांस, सेनेगल, इराक, नॉर्वे, अर्जेंटीना, अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया, जॉर्डन, पुर्तगाल, डीआर कांगो, उज्बेकिस्तान, कोलंबिया, इंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना और पनामा.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद या राजस्थान कौन मार सकता है बाजी? जानिए दोनों की क्या है ताकत
IPL 2026 खत्म होते ही भारतीय फैंस के सिर चढ़ेगा फीफा वर्ल्ड कप का खुमार, जानिए टूर्नामेंट से जुड़ी सारी जरूरी बातें
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







