ख़बर – कूटरचित दस्तावेज के आधार पर विदेश में फर्जी नौकरी दिलवाने वाला गिरफ्तार- INA

लखनऊ। बलिया शहर कोतवाली पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दरअसल, शिकायतकर्ता ने शहर कोतवाली में एक प्रार्थाना पत्र देकर शिकायत किया कि मेरा पुत्र व उसका एक साथी वर्ष 2021 में संयुक्त रूप से पार्टनरशिप में कैलिब्ररी कन्सल्टटेंसी बनायी जिसका उद्देश्य बेरोजगार नौजवानों को नौकरी दिलाना था।
इन लोगो ने उक्त कन्सल्टटेंसी के माध्यम से क्षेत्र में लोगों को देश-विदेश में नौकरी के माध्यम से जोड़ने का काम करते है।
इसी दौरान प्रार्थीगणों की मुलाकात वाराणसी के रहने वाले अनुराग सिंह, से हुई जो अपने आपको वेटू अन्ब्रड कम्पनी का ऑनर बताते हुए बीजा एवं नौकरी दिलाने का वादा करते हुए वर्ष 2023 से लगातार कई महीनों से मुझसे पैसे लिये है और इसने फर्जी कूटरचित दस्तावेज व वीजा न्यूजीलैण्ड का मेरे क्लाइन्ट को दिया है।
उक्त प्रकरण में लगभग 08 माह बीत जाने के पश्चात जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो दिये गये रूपये वापस मांगने पर अनुराग सिंह द्वारा अपने आप को राजनीतिक पहुँच वाला बताते हुए गाली गलौज करते हुए एवं जान से मारने की धमकी दे रहा है।
आरोप लगाया कि अनुराग सिंह अपराधी एवं फ्राड किस्म का व्यक्ति है जो बेरोजगार नौजवानों को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नौकरी दिलाने के नाम पर कूट रचित दस्तावेज तैयार किया एवं कई करोड़ रूपये का गबन किया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर अनुराग सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे









