ख़बर – बाड़मेर : सामूहिक दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, तीन महीनों से था फरार- INA

बाड़मेर। बाड़मेर जिले की महिला सेल एवं रामजी का गोल चौकी की टीम ने नाबालिग को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे ब्लैकमेल कर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी कैलाश कुमार बिश्नोई पुत्र धूड़ा राम निवासी कोटतिलानी भेरुडी थाना सेड़वा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी तीन महीनों से फरार चल रहा था।
एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि नाबालिग लड़की को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डरा धमका कर सामूहिक दुष्कर्म करने का एक मामला थाना महिला पर 1 अगस्त 2024 को आरोपी कैलाश बिश्नोई एवं अन्य के विरुद्ध दर्ज हुआ था। तीन महीनों से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर इसे गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला सेल नितेश आर्य के सुपरविजन में एक विशेष टीम गठित की गई।
एसपी मीना ने बताया कि रामजी का गोल चौकी प्रभारी एएसआई प्रहलादराम मय टीम द्वारा महिला सेल के हैड कांस्टेबल हरदान एवं डीएसटी के कांस्टेबल गोपाल जाणी के सहयोग से आरोपी कैलाश कुमार विश्नोई को आसूचना संकलन एवं तकनीकी सहायता से रामजी का गोल क्षेत्र से दस्तयाब कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे









