ख़बर – हाइवे पर नशील पदार्थ खिलाकर डीजल और रुपए चुराने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार- INA

दौसा। कोलवा थाना पुलिस ने हाईवे पर ट्रक चालकों को झांसे में लेकर चाय नाश्ते में नशीले पदार्थ खिलाकर डीजल व रुपयों की चोरी करने वाला इनामी मुलजिम शमशेर उर्फ शमी को गिरफ्तार कर लिया। मुलजिम ट्रक चालकों को झांसे में लेकर नशीले पदार्थ खिलाकर डीजल व रुपयो की चोरी करते थे। इस प्रकरण में पूर्व में दो मुलजिमों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शमशेर उर्फ शमी की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम था।
थानाधिकारी अजयसिंह ने बताया कि जिला स्पेशल टीम के सहयोग से आरोपी शमशेर उर्फ शमी पुत्र मजिदा जाति मेव मुसलमान निवासी मल्हाका तहसील पहाडी जिला डीग को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई।
परिवादी असलम पुत्र रतौखान मेव मुसलमान निवासी देवता नगली थाना नूंह जिला नहें हरियाणा ने रिपोर्ट दी कि 24 जनवरी को नासिक से गाडी में कार्टन (बैग) लोड कर गाजियाबाद से चला। रास्ते में 26 जनवरी को औलवाला सहापुरा पर दो लड़कों ने हाथ दिया। उनको बैठाकर चले तो चाय में कुछ पिला दिया। उसके बाद होश नहीं रहा।
पीड़ित ने बताया कि वह रेस्ट एरिया धनावड़ पार्किंग में 27 जनवरी को बेहोशी की हालात में मिला था। गाडी से एक मोबाइल, दस बारह हजार रुपए व 50-60 लीटर डीजल चोरी कर लिया।
इस मामले में पूर्व में 1 अमजद पुत्र मकसूद, अमजद पुत्र आस मौहम्मद को गिरफ्तार कर दो हजार रुपये जब्त किये गये थे। अब शमशेर उर्फ शमी पुत्र मजिदा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
इस मामले में अन्य मुलजिमों की तलाश जारी है। पुलिस टीम में डीएसटी प्रभारी प्रदीप सिंह, एचसी लोकेश, राजेन्द्र प्रसाद, धारासिंह, पन्नालाल, विजय कुमार, विशम्भर दयाल, राजेन्द्र, घनश्याम, राजू, बालकेश, राकेश थे।
ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे









